NTPC Family

19-09-2024 | read 11 Hours ago |

दिनांक 19.09.2024 को सुकृति महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती उर्जस्वला देसाई ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कविता प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से फरीदाबाद टाउनशिप, रश्मिपुरम में निवास करने वाली महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी। हिंदी पखवाड़ा एनटीपीसी  फरीदाबाद में 14.09.2024 से 28.09.2024 तक मनाया जा रहा है।

कविता प्रतियोगिता के पश्चात, सुकृति महिला संघ की सदस्यों  ने श्रीमती उर्जस्वला देसाई, अध्यक्षा(सुकृति महिला संघ) के नेतृत्व में एनटीपीसी फ़रीदाबाद में चल रहे स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में  योगदान दिया इस अभियान ने स्वच्छता और हिंदी भाषा को बढ़ावा दिया।

32