गोटिटोरिया स्थित सबई ग्रास ट्रेनिंग सेंटर पर आज अवनी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति कुमार एवं उपाध्यक्षा श्रीमती रेनू रॉय ने दौरा किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह (SHG) की 10 महिलाएं उपस्थित रहीं। मैडम ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की विधिपूर्वक जानकारी ली।
महिलाओं ने बताया कि वे सबई घास कहाँ से लाती हैं, उससे उत्पाद कैसे तैयार करती हैं, और एक उत्पाद को बनाने में कितना समय लगता है।
श्रीमती कुमार ने महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर महिला मंडल की अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थीं। मैडम का यह संवाद न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी सशक्त करने वाला सिद्ध होगा।