NTPC Family

31-07-2024 | read

आज दिनांक 31.07.2024 को एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना कि संस्कृति महिला समिति द्वारा त्रीवेणी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश एवं उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता ने वृक्षारोपण का संदेश दिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बर्गद, पीपल और नीम के पेड़ लगाए गए, जो पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रतीक माने जाते हैं। वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है, साथ ही लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।

श्रीमती दुर्गेश ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्षारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बनाएं।" श्रीमती राखी गुप्ता ने कहा, "प्रत्येक पेड़ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमें इसे संजो कर रखना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।"

इस कार्यक्रम में समिति के अन्य सदस्यों  ने भी हिस्सा लिया और त्रीवेणी वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे स्थानीय समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डालने की उम्मीद है।

105